Ground Report: मथुरा में पहली बारिश ने खोली नगर निगम के दावों की पोल, शहर हुआ जलमग्न, देखें स्मार्ट सिटी की हकीकत

Image credit: Internet

यूपी के मथुरा की यह तस्वीरें किसी नदी, झील या तालाब की नहीं हैं बल्कि धर्मनगरी मथुरा की जहां कुछ घंटों की बारिश ने नगर निगम के तमाम दावों की हकीकत जनता के सामने खोल कर रख दी. नया बस अड्डा, भूतेश्वर पुल, होलीगेट, स्वामीघाट, सदर बाजार, महोली रोड, कृष्णा नगर, सौंख अड्डा शहर का शायद ही कोई इलाका बचा हो जहां पानी ने लोगों की परेशानी न बढ़ाई हो. कहते हैं बारिश केवल पानी नहीं लाती वह सरकारी तैयारियों की असलियत भी सामने ले आती है. नगर निगम हर साल दावा करता है कि नाले साफ हैं, जल निकासी दुरुस्त है. कहीं जलभराव नहीं होगा, लेकिन पहली ही बारिश ने इन दावों की परीक्षा ले ली.   Read More ...

free visitor counters