दुनिया का वो गांव, जहां नहीं है एक भी सड़क, देखें वीडियो..

Image credit: Internet

क्या आप यकीन करेंगे कि दुनिया में एक ऐसा गांव भी है, जहां एक भी सड़क नहीं है फिर भी लोग रोज एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं!आखिर कैसे? आइए जानते हैं, ये है ईरान का खूबसूरत मसुलेह गांव, जिसे छतों का गांव भी कहा जाता है. यहां घर इस तरह बने हैं कि एक घर की छत, दूसरे घर का रास्ता और आंगन बन जाती है.यानी यहां लोग सड़क पर नहीं, बल्कि घर की छतों पर चलकर बाजार जाते हैं, कैफे पहुंचते हैं और अपना रोजमर्रा का काम करते हैं.चारों ओर ऊंचे पहाड़, घने जंगल, बादलों से घिरा नज़ारा और सदियों पुरानी वास्तुकला. इस गांव को किसी फेयरीटेल से कम नहीं बनाते. सबसे खास बात ये है कि यहां ना कार चलती है, ना बाइक, फिर भी पूरी जिंदगी बेहद खूबसूरती से चलती है. यही वजह है कि दुनिया भर से पर्यटक इस अनोखे गांव को देखने पहुंचते हैं.   Read More ...

free visitor counters