घर पर बनाएं होटल जैसी स्वादिष्ट दम बिरयानी, एक्सपर्ट से जानिए आसान टिप्स

Image credit: Internet

बिरयानी का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है.अच्छी बिरयानी की पहचान उसके अलग-अलग खिले हुए चावल होते हैं. इसके लिए सबसे पहले अच्छी क्वालिटी का बासमती चावल चुनना चाहिए. चावल को पकाने से पहले कम से कम 30 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें. इसके बाद कड़ाही में तेल या घी गरम कर उसमें तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची और लौंग डालकर भूनें. इसके बाद पतले कटे प्याज डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें. फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कुछ देर बाद टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह पकाएं. चिकन को हल्का मसाला लगाकर पहले ही फ्राई कर लें और आलू को गोल काटकर तेल में सुनहरा होने तक तल लें. इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी उबालकर उसमें नमक डालें और भीगे हुए चावल डाल दें. चावल को लगभग 70 प्रतिशत तक ही पकाएं, क्योंकि बाद में दम पर भी चावल पकते हैं.अब बिरयानी की लेयर तैयार करें. सबसे पहले बर्तन में मसाला फैलाएं, फिर उसके ऊपर चावल की एक परत डालें. इसके बाद फ्राई किया हुआ चिकन और आलू रखें और ऊपर से फिर चावल की परत लगाएं. स्वाद बढ़ाने के लिए...   Read More ...

free visitor counters