उड़द और मूंग दाल से बनेंगे रुई जैसे सॉफ्ट दही-भल्ले, जानिए आसान रेसिपी
स्वादिष्ट और मुलायम दही-भल्ले बनाने की शुरुआत सही दाल के चयन से होती है. दही-भल्ले के लिए मुख्य रूप से सफेद उड़द दाल का उपयोग किया जाता है. सबसे पहले दाल को दो से तीन बार साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद दाल में उसकी मात्रा से दोगुना पानी डालकर करीब 5 से 6 घंटे तक भिगोकर रखें. जब दाल अच्छी तरह फूल जाए तो इसे कम पानी के साथ बारीक पीस लें. दाल पीसने के बाद उसे अच्छी तरह फेंटना जरूरी होता है. बैटर को एक बर्तन में निकालकर हाथ से तब तक फेंटें. इसके बाद इसमें बारीक कटा कड़ी पत्ता, धनिया पत्ता, हरी मिर्च, अदरक और नमक मिलाएं और फिर से अच्छी तरह मिला लें. बैटर सही तैयार हुआ है या नहीं, यह जांचने के लिए एक कटोरी पानी में थोड़ा सा बैटर डालें. अगर वह पानी के ऊपर तैरने लगे तो समझिए कि आपके भल्ले बहुत मुलायम बनेंगे. भल्ले तलने के लिए कड़ाही में तेल गरम करें. बैटर को तेल में डालने से पहले हाथों को पानी से गीला कर लें, ताकि दाल हाथों में चिपके नहीं और भल्ले सही आकार में बनें. जब भल्ले सुनहरे हो जाएं तो उन्हें निकाल लें. इसके बाद एक बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें हींग व नमक मिलाएं. Read More ...
Related posts
सरसों के तेल और देसी मसालों से तैयार करें बिहारी स्टाइल मटन, जानिए आसान रेसिपी
तमिलनाडु: TVK ने NDA के साथ गठबंधन से किया इनकार, भाजपा नहीं दे रही कोई जवाब
पीएम मोदी की रैली से पहले कोलकाता में बवाल, टीएमसी-बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े
भोपाल में गैंगवार! रईस के घर पर फायरिंग में बेटा घायल, अस्पताल में भी हमला
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
T20 विश्व कप 2026 में 5 ऐसे खिलाड़ी, जो पानी पिलाते रह गए, नहीं मिला एक भी मैच
14-03-26 06:03:33pm -
गुस्से में आकर सलमान आगा ने अपने ही पैर पर मार ली कुल्हाड़ी, आईसीसी ने नहीं बख्शा
14-03-26 04:03:37pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail