Video: ₹100 किलो दाम, 3 गुना मुनाफा! रंगीन गोभी बनी किसानों के लिए पैसा छापने की मशीन, सेहत का भी सुपरफूड

Image credit: Internet

Colored Cauliflower Farming: पश्चिम चंपारण जिले में अब पारंपरिक फसलों के बजाय कमर्शियल और हाई-टेक खेती का दौर शुरू हो गया है. माधोपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सफल परीक्षण के बाद अब किसान बड़े पैमाने पर गुलाबी, बैंगनी और नारंगी फूलगोभी उगा रहे हैं. केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.अभिषेक प्रताप सिंह के अनुसार यह रंगीन गोभी न केवल दिखने में आकर्षक है, बल्कि विटामिन-A और एंटीऑक्सिडेंट का खजाना भी है. महज 90 से 120 दिनों में तैयार होने वाली यह फसल किसानों को मालामाल कर रही है. जहां सामान्य गोभी ₹20-25 किलो बिकती है. वहीं रंगीन गोभी की कीमत ₹100 प्रति किलो तक पहुंच जाती है. प्रति हेक्टेयर 400 क्विंटल तक की शानदार पैदावार के कारण किसानों को लागत से तीन गुना अधिक मुनाफा मिल रहा है. दोमट मिट्टी और ड्रिप सिंचाई के जरिए इसकी खेती को और भी सुलभ बनाया गया है.   Read More ...

free visitor counters