बीच समंदर अचानक बंद पड़ गया इंजन, टूट चुकी थी हर उम्मीद... कैसे उफनते समंदर से वापस लौटी 10 जिंदगी?

Image credit: Internet

ओडिशा के पुरी में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए समुद्र की लहरों के बीच फंसे आंध्र प्रदेश के 10 मछुआरों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है. काकीनाडा फिशिंग हार्बर से रवाना हुई एक मछली पकड़ने वाली नाव का इंजन अचानक बीच समुद्र में पूरी तरह खराब हो गया था. तकनीकी खराबी के साथ ही नाव का एंकर भी काम नहीं कर रहा था, जिसके कारण नाव पुरी में ताज होटल के तट से करीब 2-3 किलोमीटर दूर उफनती लहरों के बीच फंसकर बहने लगी. आपातकालीन स्थिति की सूचना मिलते ही पुरी के एसपी प्रतीक सिंह ने तुरंत एक्शन लिया. उन्होंने संबंधित टीमों को अलर्ट कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के निर्देश दिए. बालियापंडा और पेंटाकाटा मरीन पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आसपास मौजूद अन्य मछली पकड़ने वाली नौकाओं से संपर्क साधा और मदद मांगी. इसके बाद विशाखापत्तनम से आ रही एक नाव ने मौके पर पहुंचकर सभी 10 मछुआरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. सभी मछुआरे पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपने घर लौट चुके हैं.ओडिशा के पुरी में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए समुद्र की लहरों के बीच फंसे आंध्र प्रदेश के 10 मछुआरों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है. काकीनाडा फिशिंग हार्बर से रवाना हुई एक मछली पकड़ने वाली नाव का इंजन अचानक बीच समुद्र में पूरी तरह खराब हो गया था. तकनीकी खराबी के साथ ही नाव का एंकर भी काम नहीं कर रहा था, जिसके कारण नाव पुरी में ताज होटल के तट से करीब 2-3 किलोमीटर दूर उफनती लहरों के बीच फंसकर बहने लगी. आपातकालीन स्थिति की सूचना मिलते ही पुरी के एसपी प्रतीक सिंह ने तुरंत एक्शन लिया. उन्होंने संबंधित टीमों को अलर्ट कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के निर्देश दिए. बालियापंडा और पेंटाकाटा मरीन पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आसपास मौजूद अन्य मछली पकड़ने वाली नौकाओं से संपर्क साधा और मदद मांगी. इसके बाद विशाखापत्तनम से आ रही एक नाव ने मौके पर पहुंचकर सभी 10 मछुआरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. सभी मछुआरे पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपने घर लौट चुके हैं.   Read More ...

free visitor counters