रागी के आटे से बनता है खास गुलगुला, तीखी सब्जी और चटनी के साथ मिलता है अनोखा स्वाद

Image credit: Internet

झारखंड के गुमला जिले में आज भी एक पारंपरिक पकवान ऐसा है, जिसके आगे फास्ट फूड का स्वाद फीका पड़ जाता है. यहां का मशहूर मडुवा (रागी) का गुलगुला. यह खास पकवान मडुवा यानी रागी के आटे से बनाया जाता है. इसमें गुड़ और सौंफ मिलाई जाती है, जिससे इसका स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं. इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है. इसके लिए मडुवा के आटे में हल्का गर्म पानी, गुड़ और सौंफ डालकर अच्छी तरह मिलाया जाता है. इसके बाद इसका घोल तैयार कर रिफाइंड तेल में तल लिया जाता है. तैयार होने के बाद इसे गरमागरम परोसा जाता है. खास बात यह है कि इस गुलगुले को तीखी आलू-टमाटर की सब्जी और धनिया की चटनी के साथ परोसा जाता है.   Read More ...

free visitor counters