उड़द और मूंग दाल से बनेंगे रुई जैसे सॉफ्ट दही-भल्ले, जानिए आसान रेसिपी

Image credit: Internet

स्वादिष्ट और मुलायम दही-भल्ले बनाने की शुरुआत सही दाल के चयन से होती है. दही-भल्ले के लिए मुख्य रूप से सफेद उड़द दाल का उपयोग किया जाता है. सबसे पहले दाल को दो से तीन बार साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद दाल में उसकी मात्रा से दोगुना पानी डालकर करीब 5 से 6 घंटे तक भिगोकर रखें. जब दाल अच्छी तरह फूल जाए तो इसे कम पानी के साथ बारीक पीस लें. दाल पीसने के बाद उसे अच्छी तरह फेंटना जरूरी होता है. बैटर को एक बर्तन में निकालकर हाथ से तब तक फेंटें. इसके बाद इसमें बारीक कटा कड़ी पत्ता, धनिया पत्ता, हरी मिर्च, अदरक और नमक मिलाएं और फिर से अच्छी तरह मिला लें. बैटर सही तैयार हुआ है या नहीं, यह जांचने के लिए एक कटोरी पानी में थोड़ा सा बैटर डालें. अगर वह पानी के ऊपर तैरने लगे तो समझिए कि आपके भल्ले बहुत मुलायम बनेंगे. भल्ले तलने के लिए कड़ाही में तेल गरम करें. बैटर को तेल में डालने से पहले हाथों को पानी से गीला कर लें, ताकि दाल हाथों में चिपके नहीं और भल्ले सही आकार में बनें. जब भल्ले सुनहरे हो जाएं तो उन्हें निकाल लें. इसके बाद एक बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें हींग व नमक मिलाएं.   Read More ...

free visitor counters