मूंग के दाने से भी छोटी प्रतिमा, उदयपुर के मुस्लिम कलाकार ने बनाया 1 सेंटीमीटर का रथ

Image credit: Internet

उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय शिल्पकार डॉ. इकबाल सक्का ने भगवान जगन्नाथ के लिए महज 1×1 सेंटीमीटर आकार का दुनिया का सबसे छोटा सोने-चांदी का रथ तैयार किया है. इस सूक्ष्म रथ के भीतर मूंग के दाने से भी छोटी चांदी की भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसे देखने के लिए लेंस की जरूरत पड़ती है. 7 ग्राम चांदी, 300 मिलीग्राम सोने और 36 घंटे की मेहनत से बनी यह अनूठी कलाकृति धार्मिक सद्भाव, कौमी एकता और भारतीय शिल्पकला का प्रतीक है. डॉ. सक्का इसे पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर को भेंट करना चाहते हैं.   Read More ...

free visitor counters