घर पर गोलगप्पा कैसे तलें? अगर नहीं जानते, तो देख लें ये मजेदार वीडियो, जला देगा दिमाग की बत्ती!

Image credit: Internet

गोलगप्पा के शौकीन लोगों की कोई कमी नहीं है. ठेले-टपरी पर जैसे ही हमारी नजर फुचके यानी पानी पुरी पर पड़ती है, तुरंत खाने का मूड बन जाता है. लेकिन कई लोग अपने घर पर भी इसे अच्छे से बना लेते हैं, लेकिन कुछ लोगों को इसे बनाने का तरीका नहीं पता है. इतना ही नहीं, कई लोग तो गोल-फुले हुए गोलगप्पे भी तलने में परेशान हो जाते हैं. ऐसे लोगों के लिए एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जो दिमाग की बत्ती जला देगा. इस वीडियो में आप देखेंगे कि कड़ाही में एक महिला ने ग्लास के अंदर तेल को गर्म कर दिया है. इसके बाद वो सूखे गोलगप्पे को उसमें डालती है और वो फूलकर तुरंत कड़ाही में गिरने लगते हैं. ये मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.   Read More ...

free visitor counters