रसोई गैस के बाद पेट्रोल-डीजल की मारामारी, कोल्हापुर में फैली ये कैसी दहशत
महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में गैस सिलेंडरों के बाद अब पेट्रोल और डीजल को लेकर अफवाह ने लोगों में दहशत फैला दी. बीती देर रात जिले के ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई बंद होने की खबर फैलते ही लोग घबरा गए और बड़ी संख्या में पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे. सप्लाई खत्म होने के डर से लोगों ने पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी लाइनें लगा दीं. कई जगहों पर हालात ऐसे हो गए कि देर रात तक भारी भीड़ बनी रही और लोगों में जल्द से जल्द ईंधन भरवाने की होड़ मच गई. भुदरगढ़ और कागल तालुकों में स्थिति ज्यादा गंभीर देखने को मिली. यहां देर रात तक पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक भीड़ न लगाएं. अधिकारियों के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य है और किसी तरह की कमी नहीं है. Read More ...
Related posts
रसोई गैस के बाद पेट्रोल-डीजल की मारामारी, कोल्हापुर में फैली ये कैसी दहशत
Health Tips: तुलसी और जराकुश का ऐसे करें सेवन, कई बीमारियों में मिलेगा फायदा
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail