क्या घर बेचकर शेयर बाजार में पैसा लगाने का समय? जानें एक्सपर्ट की राय

Image credit: Internet

अमेरिका और इजरायल के खिलाफ ईरान की जंग से दुनियाभर के शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है. भारतीय शेयर बाजार भी इस गिरावट से अछूता नहीं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अब ट्रेडर और इन्वेस्टर्स को क्या करना चाहिए? सीएनबीसी आवाज के एडिटर अनुज सिंघल बताते हैं कि ट्रेडर को सिर्फ स्क्रीन और टिकर का सम्मान करना चाहिए. ये बाजार खरीदारी का नहीं है. आज फिर सभी लेवल की धज्जियां उड़ेंगी? अगर शेयर बेचकर पैसा बन रहा है तो बेचकर बनाइए. जहां रैली या रिकवरी फेल हो, वहीं बिकवाली करें. अनुज कहते हैं कि अभी तो इस बाजार में आखिरी वाली बड़ी गिरावट बाकी है. फालतू के लेवल्स के चक्कर में मत फंसिए. सबसे बड़ा संकेत आपको करेंसी मार्केट्स से मिलेगा. आज शायद डॉलर-रुपया 94 को पार कर जाएगा, शुक्रवार को भी हमारा निगेटिव नजरिया रहा था. शुक्रवार की रैली में भी यही नजरिया था कि बेचिए. शुक्रवार को भी रैली को IT ने लीड किया था और वो रैली नहीं टिकनी थी. जब तक डॉलर-रुपया स्थिर नहीं होगा, तब तक रैली नहीं टिकेगी.   Read More ...

free visitor counters