सब्जी की खेती से पहले मिट्टी की जांच जरूरी, बढ़ेगी पैदावार और स्वाद, मिलेगी रोगमुक्त और अच्छी फसल

Image credit: Internet

Krishi Tips: भारत कृषि प्रधान देश है और बदलते समय के साथ खेती में वैज्ञानिक तरीकों का महत्व बढ़ा है. सब्जी की अच्छी पैदावार के लिए बुवाई से पहले खेत और मिट्टी की सही तैयारी जरूरी है. मृदा विशेषज्ञ सौरभ तिवारी के अनुसार सब्जी की खेती से पहले मिट्टी की जांच कराना आवश्यक है, ताकि पोषक तत्वों की कमी का पता लगाकर उसे दूर किया जा सके. उन्होंने बताया कि रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद का अधिक उपयोग करना चाहिए. इससे उत्पादन बढ़ता है और सब्जियों का स्वाद भी बेहतर होता है. खासतौर पर दोमट मिट्टी में जैविक खाद का असर अधिक अच्छा मिलता है. सब्जियों की खेती के लिए दोमट या हल्की चिकनी मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है, क्योंकि इसमें नमी लंबे समय तक बनी रहती है और उत्पादन क्षमता भी अधिक होती है.   Read More ...

free visitor counters