एम्बुलेंस न मिली तो बाइक पर पत्नी की डेडबॉडी लेकर लौटा लाचार, किस राज्य से आई झकझोरने वाली तस्वीर?

Image credit: Internet

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले से स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलती एक बेहद झकझोर देने वाली और अमानवीय तस्वीर सामने आई है. यहां मुंद्राजोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में शव वाहन न मिलने के कारण एक बेबस पति को अपनी पत्नी के शव को मोटरसाइकिल पर घर ले जाना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, लायकैरा ब्लॉक के ओडियापाली गांव की रहने वाली जमुना छतरिया अचानक बीमार हो गई थीं. उनके पति नरेश छतरिया उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने न तो शव वाहन दिया और न ही एम्बुलेंस की व्यवस्था की. कोई और रास्ता न देख नरेश ने पत्नी के शव को बाइक पर बांधा और गांव के लिए निकल पड़ा. इस घटना पर मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (CDMO) ने सफाई देते हुए कहा कि परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया था और लिखित अंडरटेकिंग देकर खुद शव ले गए. अस्पताल के पास अपना शव वाहन नहीं है इसलिए दूसरी जगह से गाड़ी मंगवाई जा रही थी लेकिन उससे पहले ही परिवार वाले चले गए. फिलहाल प्रशासन ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले से स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलती एक बेहद झकझोर देने वाली और अमानवीय तस्वीर सामने आई है. यहां मुंद्राजोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में शव वाहन न मिलने के कारण एक बेबस पति को अपनी पत्नी के शव को मोटरसाइकिल पर घर ले जाना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, लायकैरा ब्लॉक के ओडियापाली गांव की रहने वाली जमुना छतरिया अचानक बीमार हो गई थीं. उनके पति नरेश छतरिया उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने न तो शव वाहन दिया और न ही एम्बुलेंस की व्यवस्था की. कोई और रास्ता न देख नरेश ने पत्नी के शव को बाइक पर बांधा और गांव के लिए निकल पड़ा. इस घटना पर मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (CDMO) ने सफाई देते हुए कहा कि परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया था और लिखित अंडरटेकिंग देकर खुद शव ले गए. अस्पताल के पास अपना शव वाहन नहीं है इसलिए दूसरी जगह से गाड़ी मंगवाई जा रही थी लेकिन उससे पहले ही परिवार वाले चले गए. फिलहाल प्रशासन ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.   Read More ...

free visitor counters