पेट की समस्याओं से लेकर डिहाइड्रेशन तक, पेठा है प्राकृतिक इलाज

Image credit: Internet

गर्मियों की शुरुआत के साथ ही बाजार में पेठा की मांग बढ़ने लगी है. ठंडी तासीर वाली यह हरी सब्ज़ी न केवल शरीर को ठंडक देती है, बल्कि आयुर्वेद में इसे औषधि के रूप में भी माना जाता है. पेठे में एंटी-ऑक्सीडेंट और गैस्ट्रो-प्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं, जो गैस, कब्ज और पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं. नियमित रूप से पेठे का जूस पीने से पेट साफ रहता है और शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है. रोजाना एक गिलास जूस पीने से आयरन की कमी को कम किया जा सकता है. पेठे का सेवन सब्ज़ी या जूस दोनों रूपों में किया जा सकता है. जूस बनाते समय इसमें चीनी मिलाने के बजाय सेंधा नमक और कुछ बूंद नींबू डालना अधिक फायदेमंद माना जाता है.   Read More ...

free visitor counters