प्रेग्नेंसी में मैगी खाना चाहिए या नहीं, क्या ये बच्चे के लिए खतरनाक? डॉक्टर से जानिए सच
Pregnancy Diet Tips : प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अक्सर अलग-अलग चीजें खाने का मन करता है. कभी खट्टा, कभी मीठा. कई औरतों को तो अचानक मैगी खाने की इच्छा होने लगती है. ऐसे में घर के बड़े-बुजुर्ग भी सलाह देने लगते हैं कि मैगी या फास्ट फूड खाने से बच्चे पर असर पड़ सकता है. कई महिलाओं के मन में सवाल उठता है कि क्या प्रेग्नेंसी में मैगी खाना सुरक्षित है या नहीं. लोकल 18 से फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल की सीनियर डाइटिशियन और न्यूट्रिशन कंसल्टेंट डॉ. रितिका शर्मा बताती हैं कि प्रेग्नेंसी में महिलाएं मैगी खा सकती हैं, लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है. डॉ. रितिका बताती हैं कि अगर कोई महिला सप्ताह में एक या दो बार मैगी खाती है तो इससे कोई खास परेशानी नहीं होती, लेकिन अगर यह रोज की आदत बन जाए या ज्यादा मात्रा में खाई जाए तो नुकसान हो सकता है. Read More ...
Related posts
बारिश कम हुई, तो क्या होगा? El Niño से भारत को कितना खतरा, आसान भाषा में समझिए
किस IIM से मिलता है सबसे तगड़ा पैकेज? ये 2 एमबीए कॉलेज बना देते हैं करोड़पति
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail