Exclusive: एक मंत्री ने मुख्यमंत्री को क्यों भेजे थे 30 लाख रुपए? वजह जान ठनका ED का मथा, गुत्थी सुलझाने में जुटी एजेंसी

Image credit: Internet

ED News: ईडी की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है. एक पूर्व मंत्री के अकाउंट से तत्कालीन मुख्यमंत्री को करीब 30 लाख रुपये दिए गए. शुरुआती पूछताछ में इस रकम के भुगतान को गीत लिखने की एवज में किया गया भुगतान बताया गया. दावा है कि पूर्व मंत्री के मुताबिक तत्कालीन मुख्यमंत्री ने एक गीत लिखा था और उनकी संस्था ने अलग-अलग समय पर करीब 30 लाख रुपये उनके निजी बैंक खाते में भेजे थे. जांच एजेंसी ने गीत से जुड़े दस्तावेज मांगे तो कथित तौर पर बताया गया कि गीत व्हाट्सऐप पर भेजा गया था, लेकिन बाद में डिलीट हो गया. एजेंसी अब इस लेनदेन और दिए गए स्पष्टीकरण की जांच कर रही है. अधिकारियों की ओर से इस मामले की औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है.   Read More ...

free visitor counters