फल और एलोवेरा से बना फेस पैक बनाएगा स्किन मुलायम, गर्मी में अपनाएं ये टिप्स

Image credit: Internet

गर्मी को मौसम में चेहरा ड्राई और बेजान हो जाता है. ऐसे में घर पर मौजूद चीजों से बना फेस पैक त्वचा के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार, पपीता, अंगूर और चुकंदर से बना फेस पैक त्वचा को नमी देने और उसे मुलायम बनाने में मदद करता है. इसके अलावा एलोवेरा, शहद और घी का इस्तेमाल भी त्वचा के लिए लाभकारी माना जाता है. सबसे पहले थोड़ा सा घी लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से करीब 5 मिनट तक मसाज करनी चाहिए. ध्यान रखें कि त्वचा पर ज्यादा दबाव न डालें. घी में मौजूद अच्छे फैट और अमीनो एसिड त्वचा को प्राकृतिक रूप से साफ करने और नमी देने में मदद करते हैं.घर में बचे फलों से भी फेस पैक तैयार किया जा सकता है. इसके लिए अंगूर, संतरा या चुकंदर को पीसकर उसमें थोड़ा शहद मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं. करीब 15 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए चेहरा धो लें. इसके बाद एलोवेरा जेल से भी 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज की जा सकती है और 15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें. इससे त्वचा को ठंडक मिलती है और वह मुलायम हो जाती है.हालांकि कोई भी चीज चेहरे पर लगाने से पहले कान के पीछे लगाकर जांच जरूर कर लें ताकि एलर्जी के पता चल सके.   Read More ...

free visitor counters