तरबूज खरीदने से पहले जान लें ये 5 संकेत! एक थपकी बताएगी मीठा है या केमिकल वाला

Image credit: Internet

गर्मी बढ़ते ही बाजारों में तरबूज की मांग तेज हो जाती है. तेज धूप और लू के बीच यह फल शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ पानी की कमी भी पूरी करता है. लेकिन हर लाल दिखने वाला तरबूज मीठा और सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं है. कई बार लोग दिखने में अच्छे तरबूज खरीद लेते हैं, लेकिन घर पहुंचने पर उसका स्वाद फीका निकलता है या फिर उसमें केमिकल से पकाने की आशंका सामने आती है.फल विक्रेताओं और किसानों के अनुसार मीठे तरबूज की पहचान कुछ आसान तरीकों से की जा सकती है. तरबूज के नीचे बना क्रीमी पीला धब्बा इस बात का संकेत माना जाता है कि फल खेत में अच्छी तरह पक चुका है. वहीं हल्के से थपथपाने पर यदि गहरी और खोखली आवाज सुनाई दे तो वह रसदार और मीठा हो सकता है. इसके अलावा आकार के मुकाबले अधिक भारी महसूस होने वाला तरबूज आमतौर पर ज्यादा पानी और मिठास वाला माना जाता है.विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ मिठास ही नहीं, बल्कि फल की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है. कई बार अधिक वजन और ज्यादा मिठास दिखाने के लिए कुछ लोग केमिकल, सैक्रीन या इंजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. इसलिए तरबूज खरीदते समय उसके बाहरी हिस्से पर किसी संदिग्ध निशान या छेद की जांच जरूर करनी चाहिए. साथ ही काटने के बाद यदि उसमें असामान्य या केमिकल जैसी गंध महसूस हो तो उसका सेवन करने से बचना चाहिए. गर्मियों में सही तरबूज चुनने के ये आसान तरीके आपकी सेहत और स्वाद दोनों को सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं.   Read More ...

free visitor counters