शादी के बाद भी नहीं छोड़ा सपना! 1700 महिलाओं को पछाड़कर उदयपुरवाटी की बेटी बनी मिसेज राजस्थान की स्टार

Image credit: Internet

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी की बेटी मिनाक्षी विश्वास की कहानी उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो शादी और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अपने सपनों को पीछे छोड़ देती हैं. मुंबई की ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने वर्षों तक संघर्ष किया. फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करने के बावजूद उन्हें वह सफलता नहीं मिली जिसकी उन्होंने कल्पना की थी, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय खुद को लगातार निखारना जारी रखा.इसी जिद और आत्मविश्वास ने उन्हें मिसेज राजस्थान 2026 के मंच तक पहुंचाया. प्रदेशभर से आई करीब 1700 प्रतिभागियों के बीच हुए कड़े मुकाबले में मिनाक्षी ने एक-एक चरण पार करते हुए टॉप 4 में जगह बनाई और 4th रनरअप मिसेज राजस्थान 2026 का खिताब अपने नाम किया. इसके साथ ही उन्हें मिसेज रेडिएंट स्किन 2026 के सम्मान से भी नवाजा गया.मिनाक्षी की सफलता सिर्फ एक ब्यूटी पेजेंट जीतने की कहानी नहीं है, बल्कि यह उस हौसले की मिसाल है जो बताता है कि सपनों की कोई उम्र नहीं होती. शादी के बाद भी उन्होंने मॉडलिंग नहीं छोड़ी, नियमित अभ्यास किया, खुद को फिट रखा और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा. आज उनकी यह उपलब्धि हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है. आखिर कैसे एक छोटे शहर की बेटी ने संघर्षों के बीच अपनी पहचान बनाई और ग्लैमर की दुनिया में नया मुकाम हासिल किया? जानिए मिनाक्षी विश्वास की प्रेरणादायक सफलता की पूरी कहानी इस खास रिपोर्ट में.   Read More ...

free visitor counters