व्हीलचेयर पर बैठकर रचा इतिहास! अलवर के जुबेर ने श्रीलंका में लहराया तिरंगा, भारत ने 3-0 से जीती सीरीज
राजस्थान के अलवर जिले के एक छोटे से गांव से निकले जुबेर खान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरा देश उन पर गर्व कर रहा है. खैरथल-तिजारा जिले के बखथला गांव के रहने वाले जुबेर ने श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार खेल दिखाया. भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई तीन मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम ने मेजबान श्रीलंका को लगातार तीनों मुकाबलों में हराकर 3-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की.ऑलराउंडर के रूप में खेलते हुए जुबेर खान ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया. पहले मैच में 40 रन और एक विकेट, दूसरे मैच में 31 रन और दो विकेट तथा तीसरे मुकाबले में 48 रनों की शानदार पारी खेलकर उन्होंने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें एमर्जिंग प्लेयर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया.जैसे ही जुबेर अपने गांव और जिले लौटे, उनका स्वागत किसी हीरो की तरह किया गया. खैरथल रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, भारत माता की जय और जुबेर भाई जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा. डीजे, जुलूस और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य सम्मान किया गया. यह कहानी केवल एक खिलाड़ी की सफलता नहीं, बल्कि उस जज्बे की मिसाल है जो बताता है कि हौसले मजबूत हों तो कोई भी चुनौती मंजिल के रास्ते में दीवार नहीं बन सकती. देखें कैसे अलवर के इस बेटे ने व्हीलचेयर पर बैठकर भारत का नाम दुनिया में रोशन कर दिया. Read More ...
Related posts
45 डिग्री की गर्मी में ट्रांसफार्मर को भी चाहिए ठंडक! बिजली विभाग ने लगाए कूलर
तरबूज खरीदने से पहले जान लें ये 5 संकेत! एक थपकी बताएगी मीठा है या केमिकल वाला
कारगिल का असली हीरो! जिसकी दूरबीन ने खोली पाकिस्तान की पोल, बच गया पूरा भारत
पाकिस्तान पर 232 रन बनाना पड़ा भारी, दूसरा वनडे जीतकर ऑस्ट्रेलिया की वापसी
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
पाकिस्तान पर 232 रन बनाना पड़ा भारी, दूसरा वनडे जीतकर ऑस्ट्रेलिया की वापसी
03-06-26 12:06:26am
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail